Indian Railway- प्रमुख रेलगाड़ियाँ

राजधानी एक्सप्रेस – ये रेलगाड़ी भारत के मुख्य शहरों को सीधे राजधानी दिल्ली से जोडती हुयी एक वातानुकूलित रेल है इसलिए इसे राजधानी एक्सप्रेस कहते है | ये भी भारत की सबसे तेज रेलगाड़ियो में शामिल है जो लगभग 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है | इसकी शुरुआत 1969 में हुयी थी

गतिमान एक्सप्रेस – दिल्ली से आगरा के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली भारत की सबसे तेज रेल | ये रेल हजरत निजामुद्दीन से आगरा की 188 किमी दूरी मात्र 100 मिनट में ततय कर लेती है |

शताब्दी एक्सप्रेस– शताब्दी रेल वातानुकूलित इंटरसिटी रेल है जो केवल दिन में चलती है | भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज रेलों में से एक है जो दिल्ली से Habibganj (bhopal)के बीच चलती है | ये रेलगाड़ी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुच सकती है | इसकी शुरुवात 1988 में हुयी थी |
दुरोंतो एक्सप्रेस - 2009 में में शुरू हुयी यह रेल सेवा एक नॉन स्टॉप रेल है जो भारत के मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों को आपस में जोडती है | इस रेल की रफ्तार लगभग राजधानी एक्सप्रेस के बराबर है |
एसी एक्सप्रेस– ये पूर्ण वातानुकूलित रेलगाड़ी भारत के मुख्य शहरों को आपस में जोडती है | ये भी भारत की सबसे तेज रेलगाड़ियो से शामिल है जिसकी रफ्तार लगभग 130 किमी प्रति घंटा है |

तेजस एक्सप्रेस – ये भी शताब्दी एक्सप्रेस की तह पूर्ण वातानुकूलित रेलगाडी है लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस से हटकर इसमें स्लीपर कोच भी है जो लम्बी दूरी के लिए काम आती है |

डबल डेकर एक्सप्रेस – ये भी शताब्दी एक्सप्रेस की तरह पूर्ण वातानुकूलित दो मंजिला एक्सप्रेस रेल है | ये केवल दिन के समय सफर करती है और भारत की सबसे तेज रेलों में शामिल है |

उदय एक्सप्रेस – दो मंजिला , पूर्ण वातानुकूलित ,उच्च प्राथमिकता , सिमीत स्टॉप , रात्रि यात्रा के लिए अच्छी

जन शताब्दी एक्सप्रेस – शताब्दी एक्सप्रेस की सस्ती किस्म , गति 130 किमी प्रति घंटा , AC और Non-AC दोनों

गरीब रथ – वातानुकूलित , गति अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा , साधारण कोच से लेकर 3 टियर इकॉनमी बर्थ
हमसफर एक्सप्रेस – पूर्ण वातानुकूलित 3 टियर AC कोच रेलगाड़ी

सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस – राजधानी दिल्ली से जोडती सुपर एक्सप्रेस रेलगाड़ी

युवा एक्सप्रेस – 60 प्रतिशत से ज्यादा सीट 18-45 साल के यात्रियों के लिए रिज़र्व

कवि गुरु एक्सप्रेस – रविन्द्रनाथ टैगोर के सम्मान में शुरू रेलगाड़ी

विवेक एक्सप्रेस – स्वामी विवेकानंद की 150वी वर्षगांठ पर 2013 में शुरू

सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस – लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाडिया

इंटरसिटी एक्सप्रेस – महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ने के लिए छोटे रूट वाली गाडिया

राज्य रानी एक्सप्रेस- राज्यों की राजधानियों को महत्वपूर्ण शहरों से जोडती रेलगाड़ी

फास्ट पैसेंजर – हर स्टेशन पर रुकने वाली धीमी रेलगाड़िया (40-80 किमी प्रति घंटा) , जो सबसे सस्ती रेलगाड़िया होती है |

सबअर्बन एक्सप्रेस – शहरी इलाको जैसे मुम्बई ,दिल्ली ,कोलकाता ,चेन्नई ,हैदाराबाद ,अहमदाबाद ,पुणे आदि में चलने वाली रेलगाड़िया , जो हर स्टेशन पर रुकती है और जिसमे अनारक्षित सीट होती है |

अन्त्योदय और जन साधारण एक्सप्रेस – पूर्ण रूप से अनारक्षित रेल

महामना एक्सप्रेस – आधुनिक सुविधाओं युक्त रेलगाड़ी

पर्यटक रेलगाड़िया – पैलेस ऑन व्हील्स , महाराजा एक्सप्रेस और The Golden Chariot जैसे पर्यटक रेलगाड़िया

हेरिटेज ट्रेन दार्जिलिंग हिमालय रेलवे – इसे टॉय ट्रेन भी कहते है जो दार्जिलिंग के पहाडी इलाको में चलती है |